बरबीघा। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने प्रखंड अन्तर्गत पिंजरी गांव से एक जुगाड वाहन यानि झारझरी वाहन को चुरा लिया। सूत्रों ने बताया कि इस चोरी की घटना में वाहन मालिक रामप्रवेश महतो उर्फ धन्नू महतो को लगभग पैंतीस हजार रूपए का आर्थिक नुक़सान पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि इसी वाहन से वह माल की ढुलाई कर पूरे परिवार का भरण पोषण किया करता था। वाहन की चोरी चले जाने के कारण इस गरीब परिवार के सामने आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है। बीती शाम वह वाहन को अपने घर के आगे खड़ा कर दिया था।सुबह जगने पर वाहन को गायब पाया।