आइसोलेशन सेंटर का वरीय प्रभार डॉ वीरेंद्र कुमार को सौंपा

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। कोविड से संक्रमित और आइसोलेट मरीजों की उचित देखभाल और पूर्ण निगरानी को लेकर सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार को वरीय प्रभार सौंपा है। इस बाबत सी एस ने बताया कि शहर के जखरा ज स्थान में स्थापित सेंटर में भर्ती संक्रमित मरीजों को समय समय पर उनके जरूरतों और इलाज का ध्यान रखने के उद्देश्य से इनको वरीय प्रभार सौंपा गया है। हलांकि इस सेंटर में बड़ी संख्या में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में स्थापित हेल्पलाइन सेंटर को मजबूत बनाया गया है। हेल्प लाइन में चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। जो सुबह और शाम नियमित रूप से आइसोलेशन सेंटर और घर में होम आइसोलेट व्यक्तियों को फोन करके उनका हाल चाल लेंगे। जरूरत पड़ने पर आइसोलेट लोगों को दवा और उचित इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड से संक्रमितों की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है।