आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को श्री कुंदन कुमार , जिलाधिकारी एवं श्री भारत सोनी , पुलिस अधीक्षक , नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में जिले भर में आगामी दुर्गा पूजा एवं पर्व त्यौहार शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिलेभर में आगामी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण /हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि सभी छोटे बड़े पूजा पंडालों के लिए लाइसेंस अनिवार्य रहेगा / डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे/SOP शर्तों के अनुसार मूर्ति विसर्जन का रूट एवं समय पूर्व से ही निर्धारित रहेगा/प्रत्येक पूजा पंडाल के 20 वॉलिंटियर्स का पहचान पत्र/मोबाइल नंबर सहित अनिवार्य रूप से देना होगा/थाना स्तर पर शांति समिति का बैठक सुनिश्चित करें / सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूजा समिति के साथ बैठक सुनिश्चित करेंगे / रात्रि प्रहर में पंडाल में रहने वाले वॉलिंटियर्स की पहचान आवश्यक है/सभी नदियों में बढ़े हुए जलस्तर के मद्देनजर विसर्जन स्थल पर सतर्कता जरूरी है, गोताखोर ,रात्रि में लाइटिंग की व्यवस्था आवश्यक है/
सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से रहेंगे / पूजा पंडालों में वीडियोग्राफी कराई जाएगी /ड्रोन कैमरे से भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ।
संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निरोधात्मक कार्रवाई के तहत बॉन डाउन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए , साथ ही व्यापक पैमाने पर सीसीए का प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करेंगे , क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखेंगे, फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बहाल रखेंगे, होटलों /लौजों का चेकिंग करना सुनिश्चित करेंगे , उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी बरतेंगे, ताकि भ्रामक खबरे फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि गुंडा परेड कराएं /उपद्रवियों एवं संदिग्धों पर कड़ी नजर बनाए रखें/ लगातार गश्ती करते रहेंगे / भीड़ तंत्र पर नियंत्रण हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी/ट्रैफिक मैनेजमेंट हर हाल में सुदृढ़ रखने /नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी सुनिश्चित करने /रोड फ्लैग मार्च नियमित रूप से निकालने/ हर्ष फायरिंग पर विशेष निगरानी बरतने /डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे/ वाहन चेकिंग के दौरान रोको टोको अभियान चलना सुनिश्चित करने /छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार करने वालों पर विशेष निगरानी बरतने /पंडालों में आपत्तिजनक स्लोगन,नारे पर कड़ी नजर रखी जाएगी/पंडालों के प्रवेश एवं निकास द्वार की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखेंगे / पंडालों में अग्निशमन की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी/ रावण दहन के लिए विधि व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी /प्रसाद वितरण करते समय भीड़ तंत्र पर नियंत्रण रखेंगे /मद्य निषेध अंतर्गत स्पिरिट के आवागमन पर अभियान चलाकर रोक लगाए ताकि हूज ट्रेजेडी की घटना ना हो सके ।
उन्होंने कहा कि पेंट, बार्निस, होम्योपैथिक दुकान के थोक विक्रेताओं के ट्रांसपोर्टर्स की रैंडम चेकिंग अभियान चलाकर सुनिश्चित करेंगे , लगातार गश्ती करते हुए शराब पीने वाले पर नकेल कसने के उद्देश्य से ब्रेथ इन्हेलाइजर का इस्तेमाल कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी , मोटरसाइकिल QRT का गठन करेंगे ,लहेरिया बाइकर्स को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ,संवेदनशील ,
अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाएगी, छोटी-छोटी घटना पर विशेष चौकसी बरतने, भीड़ तंत्र पर नियंत्रण हेतु हमेशा सतर्क रहने, पूजा समिति के शस्त्र लाइसेंस धारी का भौतिक सत्यापन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए ।
जिला शांति समिति के माननीय सदस्यों द्वारा जिले भर में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ,हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपने-अपने समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया गया ।
भीड़ तंत्र पर निगरानी सुनिश्चित करने /नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था करने/ यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने /सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल ,शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने/ बिजली के नंगे तारों से सुरक्षा करने /ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले महिला, पुरुष दर्शकों के लिए रात्रि में ठहरने की व्यवस्था मुहैया कराने/ जगह-जगह हेल्थ कैंप लगाने/ उचक्के, मनचले ,नशेड़ियों पर कड़ी निगरानी रखने/ गलत अफवाहों से बचने/ ई रिक्शा से होने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने /लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने/ सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने /खराब सड़क को मोटरेबल करने /विसर्जन स्थल पर गोताखोर ,लाइटिंग, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अनेकों सुझाव दिए गए ।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले भर में दुर्गा पूजा आपसी भाईचारगी, सद्भावना पूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी , सहायक समाहर्ता,सभी भूमि सुधार उपसहार्ता ,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , कार्यपालक पदाधिकारी नगर निगम/ नगर निकाय , थानाध्यक्ष सहित संबंधित जिला शांति समिति के सदस्य गण आदि उपस्थित थे ।