चुनाव ड्यूटी कर्मियों का डाटाबेस, वाहन रूट चार्ट और प्रशिक्षण की तैयारी तेज़ करने का निर्देश

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
 कुंदन कुमार , जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के निमित्त सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
 समीक्षा के क्रम में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अवसर पर पूर्व तैयारी हेतु नालंदा जिला अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्रों यथा 171- अस्थावां , 172- बिहारशरीफ ,173- राजगीर ,174 -इसलामपुर ,175- हिलसा, 176 -नालंदा एवं 177 -हरनौत में शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष एवं भयरहित वातावरण में मतदान/मतगणना कार्य सम्पादन हेतु संबंधित कोषांग के वरीय/नोडल पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 जिला निर्वाचन विभाग द्वारा गठित कोषांग यथा- कार्मिक कोषांग, स्वीप कोषांग, वाहन एवं सुगम कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री कोषांग, विधि व्यवस्था/आदर्श आचार संहिता/ सी विजील/ संचार योजना/ रूट चार्ट कोषांग, मतपत्र -सह- बज्र गृह कोषांग, अभ्यर्थी व्यय/ निर्वाचन व्यय/ लेखा अनुश्रवण कोषांग, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग, इवीएम कोषांग, जिला निर्वाचन कोषांग, नाम निर्देशन कोषांग, अर्द्ध सैनिक बल कोषांग, डिजिटल कैमरा एवं बेव कास्टिंग कोषांग, जन शिकायत समाधान कोषांग कार्मिक कल्याण कोषांग, माइक्रो आब्जर्वर कोषांग, मतगणना कोषांग, सिंगल विंडो कोषांग आदि विषयों पर चर्चा करते हुए सभी कोषांग के संबंधित पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों के शत-प्रतिशत मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ।
सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ यथा पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैम, बैठने की व्यवस्था, साफ सफाई हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों की साफ-सफाई, रंग रोगन, वाइटवॉशिंग संबंधित विभाग के पदाधिकारी हर हाल में सुनिश्चित करेंगे।
कार्मिक कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट ,प्रेजाइडिंग तथा अन्य मतदान कर्मियों का डाटाबेस यथाशीघ्र तैयार करना सुनिश्चित करेंगे ।
वाहन कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन कार्य हेतु आवश्यकतानुसार वाहन का प्रकार, संख्या सहित रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है।
प्रशिक्षण कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्य हेतु बेहतर व्यवस्था की तैयारियां सुनिश्चित की जाए ।
समीक्षा के क्रम में अन्य कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी , सहायक समाहर्ता,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला परिवहन पदाधिकारी,आईटी मैनेजर ,
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी , सहित सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।