जनता दरबार: 21 फरियादियों की समस्याओं का हुआ निदान, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश”

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
          दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 21 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए।
   अलिपुर ग्राम के निवासी सूरज कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे पड़ोसी गोतिया मेरे जमीन पर कब्जा कर लिया है एवम कुछ उपद्रवियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।
जिलाधिकारी महोदय ने आवश्यक करवाई हेतु अंचलाधिकारी एवम थाना प्रभारी, हिलसा को निर्देशित किया गया।
   आवेदक मदन मुरारी सिंह द्वारा बताया गया कि मेरे जमाबंदी रसीद जो बंद हो चुका है जिसे पुनर्जीवित किया जाय।
जिलाधिकारी महोदय ने इस समस्या के निदान हेतु लोक शिकायत निवारण, पदाधिकारी, नालंदा को निर्देश दिया गया।
   
आवेदक द्वारा बताया गया कि सेविका के पद के लिए मेरा चयन पत्र तथा मेरे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद मेरा सेविका के पद पर पदस्थापित नहीं किया गया है।
 जिलाधिकारी महोदय ने इस समस्या के निदान हेतु जिला प्रोग्राम पदाधिकारी नालंदा को निर्देश दिया गया।
भतहर ग्राम के निवासी दहिन कुमार द्वारा बताया गया कि मैंने विगत वर्षों 2023 में एक हैंडपंप के लिए आवेदन दिया था परंतु आज तक मेरे घर के नजदीक हैंडपंप की सुविधा नहीं मिल तथा नल- जल पानी का साधन भी नहीं है।
जिलाधिकारी महोदय ने इस समस्या के निदान हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालंदा को निर्देश दिया गया।
      अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।