शेखपुरा। उत्पाद विभाग की एक टीम ने छापामारी के दौरान दो शराबियों को चार लीटर की मात्रा में देसी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि उत्पाद दारोगा मीनू कुमारी के नेतृत्व में उत्पाद टीम बरबीघा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप छापामारी की ।छापामारी के दौरान रजौरा गांव निवासी मंटू राउत और सर्वा गांव निवासी राजीव राउत को दो दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति पियक्कड़ हैं। जो कि मिर्जापुर गांव से चोरी छुपे देसी शराब खरीद कर पीने हेतु ले जा रहा था। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया। जबकि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया ।