कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर चलाया मास्क चेकिंग अभियान

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा / बरबीघा / चेवाडा : जिलाधिकारी इनायत खान के निर्देश के आलोक में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए रविवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम अंचलाधिकारी के द्वारा यह विशेष अभियान प्रतिदिन चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके माध्यम से नागरिकों को जागरूक करना है कि बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकले ,2 गज की दूरी बनाकर चलें एवं अपने हाथों को समय-समय पर साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते रहें भीड़ से कोसों दूर रहें। करंडे थाना पुलिस ने थाना अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में अलीगंज जमुई पथ पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही बिना मास्क के सफर करने वालों से एक हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया। इसी तरह बरबीघा , चेवाडा , अरियरी सहित अन्य जगहों पर चेकिंग अभियान सख्ती के साथ चलाया गया। जिले के शेखपुरा और बरबीघा शहरी क्षेत्र में भी मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।