घरेलू विवाद में चली पांच राउंड गोली

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) : जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र के तिलैया गांव में डेरा लेकर रहने वाले क्लिनिक संचालक अजीत कुमार के द्वारा घरेलू विवाद में पांच राउंड गोली चलाई गई। हालांकि गोलीबारी में कोई हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जाता है कि क्लिनिक संचालक व उसके पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।पति-पत्नी के बीच उपजे विवाद को सुलझाने के पत्नी के मायके से दो भाई आये। जिन्हें देख क्लिनिक संचालक आग बबूला हो गया।और अवैध हथियार से अपने रिश्तेदारों पर गोलियां चलाई। गोलियों की गड़गड़ाहट से एक क्षण के लिए गांव वाले हक्का बक्का रह गये। लेकिन जब गांव वालों को घटना की जानकारी मिली तो क्लिनिक संचालक को पकड़ने के लिए घटना स्थल पर पहूंचे।
ग्रामीणों का जमावड़ा को देखते ही क्लिनिक संचालक खेतों के मुंडेर के रास्ते भाग निकला। इस गोलीबारी में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।गोलीबारी की घटना की जानकारी रजौली पुलिस को दी गई।
पुलिस को सूचना मिलते हीं एएसआई मुनीलाल लाल पासवान दलबल के साथ घटना स्थल पर पहूंचे और घटना के बारे में क्लिनिक संचालक के पत्नी से विस्तृत जानकारी हासिल की।
पूछताछ के दौरान महिला ने गिरे हुए गोली की खोखे को पुलिस को सौंप दी।घटना के बाद पहुंची पुलिस ने क्लिनिक संचालक के बाइक को जब्त कर थाने ले आई।
समाचार लिखे जाने तक पिड़ीत पत्नी या अन्य रिश्तेदारों के द्वारा किसी भी प्रकार की लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।
ज्ञात हो की कुछ वर्ष पहले भी क्लिनिक संचालक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इधर थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी के सरकारी नंबर पर फोन कर जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में विशेष जानकारी हमें नहीं है।
अब देखना यह होगा कि रजौली थानाध्यक्ष अवैध हथियार के मामले में केश दर्ज कर गिरफ्तार करते हैं या फिर मामले को आवेदन नहीं दिये जाने बात कह कर रफा-दफा करते हैं।