बिहारशरीफ (राजीव रंजन) : वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में लॉक डाउन चौथे चरण में जारी है. बिहार के बाहर फंसे हुए प्रवासी बिहारियों को लाने का भी सिलसिला जारी है प्रवासी बिहारियों को लाने के बाद उन्हें प्रखंड स्तरीय या फिर पंचायत स्तर के क्वॉरेंटाइन सेंटर पर 14 से 21 दिनों की प्रशासनिक देखरेख में रखा जाता है.उच्च न्यायालय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर संकट के इस दौर में इस बार न्यायिक पदाधिकारियों ने भी जमकर लोगों की सेवा किए हैं. शुक्रवार को नालंदा जिला विधिक सेवा प्राधिकार नालंदा के तत्वाधान में जिला सचिव श्री आदित्य पांडे एवं किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी श्री मानवेंद्र मिश्र रहुई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भागन बीघा स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. क्वॉरेंटाइन सेंटर में कुल 42 प्रवासी रह रहे हैं जिसमें 37 पुरुष हैं और 5 महिलाएं हैं निरीक्षण के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने प्रवासी बिहारियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को खुद चख कर जांच किया भोजन की गुणवत्ता तो बेहतर पाई गई. लेकिन न्यायिक पदाधिकारियों के पास महिलाओं ने अपनी समस्या को बताते हुए कहीं की क्वॉरेंटाइन सेंटर पर महिलाओं के लिए स्नान करने को लेकर अलग से स्नानघर की कोई व्यवस्था नहीं है एवं कुछ लोगों को हल्की फुल्की सर्दी और बुखार है जिसे भी बेहतर ढंग से इलाज नहीं कराया जा रहा है. न्यायिक पदाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री आदित्य पांडे ने भागन बीघा क्वॉरेंटाइन सेंटर पर महिलाओं के लिए अलग से स्नानघर बनाने की व्यवस्था करने एवं रह रहे प्रवासी लोगों का बेहतर स्वास्थ्य जांच कराने का निर्देश दिया. न्यायिक पदाधिकारियों ने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासियों को सलाह देते हुए कहा कि यह एक वैश्विक संकट है और इस वैश्विक संकट पर विजय पाने के लिए हम सबों को मिलजुल कर जंग लड़ना है.उन्होंने सलाह देते हुए लोगों से अपील किया कि आप लोग हमेशा मास्क या गमछा से अपने को सुरक्षित रखें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी बखूबी पालन करें और इस वैश्विक संकट पर विजय प्राप्त करें. सरकार की पहल पर प्रवासियों को लाने का सिलसिला लगातार जारी है जिन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है भागन बीघा क्वॉरेंटाइन सेंटर पर भोजन की गुणवत्ता को देखकर न्यायिक पदाधिकारी ने सराहना किया लेकिन क्वॉरेंटाइन सेंटर पर महिलाओं की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री आदित्य पांडे ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को 24 घंटे के भीतर दिए गए निर्देशों का रिपोर्ट भी जिला विधिक सेवा में समर्पित करने का निर्देश दिया है.