शेखपुरा : जिला भाजपा के सभी दोनों विधानसभा अंतर्गत सभी नौ मंडल में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूसरे वर्षगाँठ “सेवा हीं संगठन है” कार्यक्रम के अंतर्गत “अपना बूथ कोरोना मुक्त ” अभियान चलाएगी। इस बाबत पार्टी जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत रविवार को अपने-अपने मंडलों में मेन विंग सहित सभी मंच, मोर्चा व प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक के कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरह का सेवा-कार्य करना है। कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता अभियान, सफाई अभियान, सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराना, गंभीर रोगियों को समुचित इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाने से लेकर टीका लेने तक के लिए प्रेरित करने का कार्यक्रम सभी को अपने-अपने बूथों पर करना है।इस कार्यक्रम को अपने-अपने स्तर से अपने कार्य-क्षेत्रों में करेंगे।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रविवार को प्रातः काल से हीं अपनी सुरक्षा का विशेष ख्याल रखते हुए एवं “सेवा हीं संकल्प हमारा” स्लोगन को चरितार्थ करते हुए नि:स्वार्थ भाव से ज़रूरतमंदों की सेवा करने की अपील की है।