कार्यशाला में किसानों को मिला जल संरक्षण का टिप्पस

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : कृषि विभाग ने उधान विभाग के सहयोग से जिले के किसानो को जल संरक्षण के टिप्स दिए। किसानो को जल की एक एक बूंद को अपने खेतो में इस्तेमाल कर अधिक से अधिक लाभ लेने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्थानीय टाउन हाल में आयोजित कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी लाल वचन राम, भूमि संरक्षण के उप निदेशक अश्विनी कुमार, कृषि निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिदेशक उद्यान पवन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमरे आलम, प्रमोद कुमार, एलडीएम सुभाष कुमार भगत, कृषि विज्ञानं केंद्र अरियरी के कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार मंडल , मो जावेद, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित कई प्रगनिशील किसान मौजूद थे । इस कार्यशाला में सूक्ष्म कृषि सिचाई के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। अनुदानित दर पर किसानो को मिलने वाले इन कृषि यंत्रो की भी जानकारी दी गयी। सूक्ष्म सिंचाई के तहत किसानो को ड्रीप सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई, पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई और पोर्टेबुल रेनगन सिचाई पद्धति के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यशाला में किसानो को बताया गया कि विभिन्न प्रकार के फसलो में इन पद्धति के प्रयोग से लगभग 60 प्रतिशत जल का वचत किया जा सकता है। इसके अलावा इस पद्धति के प्रयोग से 25 से 30 प्रतिशत कम उर्वरक का इस्तेमाल होता है।. इस पद्धति से खेती करने पर किसानो को 30 से 35 प्रतिशत कुल खेती की लगत भी कम लगती है। बदले में किसानो को बेहतर गुणवत्ता पूर्ण 25 से 35 प्रतिशत अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। कार्यशाला में जानकारी दी गयी कि ड्रीप सिंचाई के लिए लघु और सीमांत किसानो के पांच हेक्टेयर समूह को सरकार द्वारा मुफ्त सामुदायिक नलकूप का प्रावधान शुरू किया है। इसके अलावा भी किसान कृषि विभाग के वेब साईट पर आवेदन देकर यन्त्र प्राप्त कर सकते है।. किसानो को सरकारी अनुदान का लाभ दिया जायेगा।डीएओ ने बताया कि इस कार्यशाला में जिले के लगभग छह सौ किसानों ने भाग लिया। जबकि किसानों से अबतक 97 आवेदन प्राप्त हुए है।