जनसमस्याओं के निदान की मांग को लेकर माले का धरना

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखोपुरसराय : बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्सवादी लेनिन वादी यानि भाकपा माले ने शेखोपुरसराय प्रखंड कार्यलय के समक्ष धरना दिया। धरना में किसानो की स्थानीय समस्या के अलावा सरकार के नागरिकता संसोधन बिल सहित एनआरसी के मामले पर विरोध जताने का काम किया गया। धरना का नेतृत्व माले के जिला मंत्री विजय कुमार विजय ने की। उनके साथ कमलेश कुमार मानव, राम कृपाल सिंह, नरेश मांझी, राजेन्द्र पासवान, सदन रजक, महादेव मल्लिक, प्रकाश रविदास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल थे। धरना के पूर्व सभी ने मांगो के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। बाद में पार्टी का एक शिष्टमंडल दो अलग अलग ज्ञापन बीडीओ को सौपा। धरना को सम्बोधित करते हुए माले नेताओ ने केंद्र और राज्य सरकार के किसान और गरीब विरोधी नीतिओ की जमकर आलोचना की। सुखाड़ की मार झेल रहे किसानो को अभी तक किसी प्रकार के राहत नहीं पहुचाने का आरोप लगाया। सरकरी कार्यलयो में व्याप्त भ्रष्ट्राचार के बारे में भी वक्तो ने जम कर भड़ास निकाला। गरीब गृहविहीन लोगो को घर के लिए मुफ्त में जमीन और उसपर आवास निर्माण के लिए प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग भी की। धरना में सरकार द्वारा नागरिकता सिद्ध करने के नाम पर असाम में बनाये गए डिटेंशन कैप्म की भी आलोचना की डिटेंशन कैम्प बंद करते और एनआरसी को वापस लेने की मांग दुहरायी। डिटेंशन कैम्प में लोगो को जेल जैसी प्रताड़ना और उसके कारण अब तक मारे गए लोगो के बारे में भी कार्यकर्ताओ में रोष देखा जा रहा था।