कायस्थ समाज के लोगों द्वारा किया गया चित्रगुप्त भगवान की पूजा

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर (अजित कुमार यादव): प्रखंड के केतरु नवादा गांव में भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव नगर परिक्रमा के साथ क्षेत्र के विद्वान पंडितों की देखरेख में वेद मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो गया। इस पूजनोत्सव को लेकर केतरु नवादा गांव के कायस्थ समाज के लोगों द्वारा पूजा कर चित्रगुप्त महाराज की नगर शोभा यात्रा निकाली गई।यह शोभा यात्रा केतरु नवादा गांव के विभिन्न गलियों मुहल्लों एवं चौक चौराहों से गुजरते हुए भक्तिमय माहौल के साथ 121 कुंवारी कन्याओं व सैकड़ों महिलाओं के जन समूह के साथ पनुह चित्रगुप्त महाराज के मंदिर पहुंचा। इस पूजन को लेकर कायस्थ समाज के लोगों में उत्सवी माहौल देखा गया। सभी लोग विशेष परिधान में कायस्थ समाज के पूजनोत्सव से जुड़े पारंपरिक विधि विधान के साथ क्षेत्र के ईश्वरीय ज्ञान से परिपूर्ण पंडितों द्वारा पूजनोत्सव को सम्पन्न कराया गया।इस मौके पर कायस्थ समाज के विनोद कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा,अभिनव सिन्हा, रौशन सिन्हा, रितेश सिन्हा सहित दर्जनों महिला व पुरुष मौजूद थे।