उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों में कोवीड वैक्सीनेशन से संबंधित समीक्षा बैठक

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
आज उप विकास आयुक्त नालंदा वैभव श्रीवास्तव द्वारा सभी प्रखंडों को संबोधित कोवीड वैक्सीनेशन से संबंधित एक वीडियो कान्फ्रेंसिंग आयोजित किया गया।
बिंद प्रखंड में आज कुल 420 वैक्सीनेशन पर असंतोष जाहिर किया गया।उप विकास आयुक्त ने एम ओ आई सी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निदेश दिया कि संख्या बढ़ाएं।
अगले सात दिनों की माइक्रोप्लान बना कर कार्य करने के आदेश।
कतरीसराय में आज कुल 160 वैक्सीनेशन ही हो पाया है।उप विकास आयुक्त के द्वारा फटकार लगाई गई।
नगरनौसा प्रखंड को 21 सेशन साइट लगाकर कल वैक्सीनेशन कराने के निदेश दिए गए।आज यहां 540 डोज लग पाया ।
सरमेरा प्रखंड में 20 साइट पर कुल 570 डोज लग पाया।
बिहारशरीफ प्रखंड को बताया गया कि वे संख्या बढ़ाएं।
इस्लामपुर प्रखंड में 920 डोज लग पाया।
राजगीर प्रखंड में आज कुल 840 डोज लग पाया।बी डी ओ ने वैक्सिनेटर की संख्या बढ़ाने की बात कही।उप विकास आयुक्त ने सेशन साइट बढ़ाने का निदेश दिया।
हरनौत प्रखंड में आज कुल 1000 डोज लग पाया।36 साइट पर कम डोज लगने पर खेद व्यक्त किया गया।कराईपरसुराय में आज कुल 410 डोज लग पाया।
रहुई प्रखंड में आज कुल 1040 डोज लग पाया।लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि बहुत कम हो पाया है।उप विकास आयुक्त ने नाराजगी जताई।
बेन प्रखंड में आज कुल 272 डोज ही लग पाया।बी डी ओ ने वैक्सीनेटर की कमी बताया।इसे बढ़ाने का निदेश दिया गया।
नूरसराय प्रखंड में आज कुल 1210 डोज लग पाया।लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि कम रहने पर खेद प्रकट किया गया। आदेश दिया गया कि सुबह 8 बजे से वैक्सीनेशन शुरू कराना सुनिश्चित किया जाए।
एकंगरसराय प्रखंड में आज कुल 1303 डोज लग पाया।बी डी ओ ने कहा कि सी डी पी ओ सहयोग नहीं कर रहीं हैं।उप विकास आयुक्त ने डी पी ओ (आई सी डी एस) को निदेश दिया कि इसे गंभीरता से लें।थरथरी प्रखंड में आज कुल 220 डोज लग पाया।इस पर नाराजगी व्यक्त की गई।
हिलसा प्रखंड में आज कुल 1498 डोज लग पाया।उप विकास आयुक्त ने लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि कम रहने पर इसे बढ़ाने का निदेश दिया।
गिरियक प्रखंड में आज कुल 520 डोज लग पाया जबकि लक्ष्य प्रति दिन 3000 डोज का है।
परवलपुर में आज कुल 736 डोज लग पाया।
चंडी प्रखंड में आज कुल 970 डोज लग पाया और सारे वैक्सीन जो उपलब्ध थे वे लगा दिए गए।तुरंत वैक्सीन उपलब्ध कराने के निदेश दिए गए।
सिलाव प्रखंड में आज कुल 1260 डोज लग पाया। सबसे कम लोगों को अब तक प्रखंड में वैक्सीनेशन हो पाया है।उप विकास आयुक्त ने इसे बढ़ाने के निदेश दिए गए।