अशोक यादव हत्याकांड के एक और अभियुक्त गिरफ्तार।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
बरहट(धीरज कुमार सिंह) : मलयपुर पुलिस ने अशोक यादव हत्याकांड के नामजद एक और अभियुक्त सकलदेव यादव पिता स्व चन्द्रिका यादव को देवाचक कुंदर मुख्य मार्ग से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अपने साथ मलयपुर थाना ले आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसपी डॉ० इनामुलहक मेंगनू को गुप्त सूचना मिली थी कि सकलदेव यादव देवाचक के रतिकुंवर स्थान पर आया हुआ है। जानकारी मिलते ही एसपी डॉ०मेंगनू ने मलयपुर थानाध्यक्ष को निर्दिष्ट लोकेशन पर अभियुक्त की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इसके बाद मलयपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने दल बल के साथ निर्दिष्ट स्थान पर छापेमारी कर सकलदेव यादव पिता स्व चन्द्रिका यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्ञात हो कि बीते 9 नवंबर को अशोक यादव की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब वह सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकला था।
इस संबंध में मृतक के भाई ने बरियारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्व० मकेश्वर यादव के भाई बलराम यादव,फूकन यादव उर्फ अजीत यादव, सकलदेव यादव,मनी राय, सहदेव यादव, राजू यादव एवं उपेंद्र यादव को नामजद करते हुए मलयपुर थाने में एक एफआईआर दर्ज कराया था। इस घटना के बाद से सभी अभियुक्त फरार चल रहे थे। उनमें से एक अभियुक्त अजीत यादव उर्फ फुकन को बीते गुरुवार को मलयपुर पुलिस और एसआईटी की टीम ने देवाचक हाल्ट से गिरफ्तार कर लिया था। इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार कहते हैं कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। शीघ्र ही सभी अभियुक्त सलाखों के पीछे होंगे। इस छापेमारी टीम में मलयपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ एसआई विजय कुमार मांझी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।