समपिर्त पार्टी कार्यकताओं कों संगठन से जोड़ा जायेगा- डा०अरूण कुमार,फतुहा नगर भाजपा अधयक्ष के लिए 9 ने किया नामांकन सरगर्मी तेज 

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
फतुहा (एस एस केशरी) : नगर भाजपा अधयक्ष पद के लिए सोमवार की शाम समसपुर स्थित एक मैरेज हॉल में चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया भाजपा के जिला संगठन निर्वाचन पदाधिकारी सह विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक विधायक डा०अरूण कुमार सिन्हा के उपस्थिति में संपन्न हुआ. उन्होंने कार्यकताओ को संबोधित करते हुए कहा की सभी  समपिर्त पाटी कार्यकताओं कों संगठन से जोड़ा जायेगा. फतुहा नगर भाजपा अधयक्ष पद के लिए संतोष कुमार चंद्रवंशी, शोभा देवी,विशाल सिंह अजय कुमार उर्फ गुडु यादव,विवेक मोदनवाल,अरूण कुमार झा,विश्वजीत कुुुमार,राजेेेश कुमार,अमरेंद्र कुुुमार यादव सहित 9 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना नामाकन दाखिल किया फतुहा नगर भाजपा के निर्वाचन पदाधिकारी राणा सुधीर सिंह ने बताया की सभी के नामांकन वैध पाये गये है.जिसे प्रदेश निवॉचन पदाधिकारी के पास भेजा जायेगा. मौके पर भाजपा के वरीष्ठ नेता रामानंद झा, जिला महामंत्री अरविंद यादव,राम जीप्रसाद, मधु सिन्हा, मुन्ना सिंह,राणा राजेंद्र पासवान,विजय वत्स, टीपू सिंह,भाषकर पटवा सहित सैकडों भाजपा कार्यकता मौजूद थे.