अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण प्राधिकार, के द्वारा थरथरी एवं गिरियक प्रखंड में पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण प्राधिकार, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी नालंदा के द्वारा थरथरी एवं गिरियक प्रखंड में पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक की गई जिसमें निम्न मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई एवम आवश्यक निदेश दिए गए:-
1. थरथरी एवं गिरियक प्रखंड में नामांकन दायर करने हेतु प्रपत्र पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है| प्रखंड विकास पदाधिकारी को पर्याप्त मात्रा में इसे छपाने के निदेश दिए गए।
2. नाजीर रसीद थरथरी में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है परंतु गिरियक में और भी मंगाया जाने की आवश्यकता है
3. वोटर लिस्ट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है परंतु इसे सर्वसाधारण को उपलब्ध कराने हेतु किसी एक कर्मी को प्राधिकृत किए जाने हेतु निर्देश दिया गया
4. नामांकन हेतु काउंटर निर्माणाधीन है, कल तक पूर्ण हो जाएगा| वार्ड सदस्य नामांकन हेतु 2 तथा अन्य पदों के नामांकन प्राप्त करने हेतु एक काउंटर की व्यवस्था की गई है| इन काउंटरों पर कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई| हर काउंटर पर मतदाता सूची ,आरक्षण रोस्टर स्टेशनरी एवं अन्य सामग्रियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वयं चेक कर लेंगे| पंच एवं सरपंच पद मतपत्र छपाई हेतु सरस्वती प्रेस भेजने हेतु सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी चिन्हित कर लिए गए हैं।
5 दोनों प्रखंड विकास पदाधिकारी को वज्रगृह के लेआउट की जानकारी थी| बैलट यूनिट तथा कंट्रोल यूनिट के डायमेंशन की जानकारी कार्यपालक अभियंता LAEO से मंगा कर इन्हें दी गई| फर्श पर पेंटिंग का कार्य 3 से 4 दिनों में समाप्त कर लिया जाएगा| दोनों प्रखंडों में मध्य विद्यालय तथा मॉडल स्कूल में वज्रगृह हेतु चार कमरे आरक्षित हैं|वज्रगृह में प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, पुलिस बल, अग्निशमन बल से संबंधित जानकारी दी गई।
6. बताया गया की प्रशिक्षण हेतु ईवीएम दो दिनों में अधियाचना दे कर प्राप्त कर लें| ईवीएम कमिश्निंग हेतु विचारण के उपरांत निर्णय हुआ कि 20 से 25 प्रतिदिन करने हेतु थरथरी 18 एवं गिरियक 16 टेबल लगाए| प्रत्येक टेबल पर चार कर्मी चिन्हित कर लिए गए हैं एवं एक मास्टर ट्रेनर भी रहेंगे| प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग ने दूरभाष पर बताया कि प्रथम चरण के कमिश्निंग हेतु मास्टर ट्रेनर की सूची तैयार है |कमिश्निंग हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी पर्याप्त मात्रा में टेबल ,कुर्सी ,पंडाल ,भोजन ,पेयजल ,स्टेशनरी ,प्रकाश की व्यवस्था एवं अन्य सामग्रियों का पूर्व से इंतजाम कर लेंगे।
कमिश्निंग के पूर्व इन कार्मिकों को दो बार कमिश्निंग का प्रशिक्षण संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी करा देंगे