बिहारशरीफ : जिला परिषद के सभा कक्षा में अध्यक्ष कुमारी मेरे सिन्हा की अध्यक्षता में सामान्य बैठक आहूत की गई इस बैठक में नालंदा जिला परिषद के सभी सदस्यों की मौजूदगी में जिला परिषद के विकास के कई कार्यों की चर्चा की गई आपको बताते चलें कि यह बैठक हंगामेदार भी रहा और विपक्ष इस पर काफी हंगामा भी किया. जिला परिषद की बैठक में मुख्य रूप से पांच बिंदुओं पर चर्चा की गई और यह बिंदु जिले के विकास को लेकर रखा गया आपको बताते चलें कि पिछले 4 वर्ष गुजर गए हैं और जिला परिषद का विकास धरातल पर नजर नहीं आ रहा है जिसको लेकर अब सभी जिला परिषद सदस्य अपने क्षेत्र में विकास के कार्य करने को लेकर आतुर दिख रहे हैं क्योंकि विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव होना है और सभी जिला परिषद सदस्य अपने अपने क्षेत्र से एक बार फिर अपना किस्मत आजमाएंगे. जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष तनुजा कुमारी ने कई मुद्दों का विरोध किया तो वहीं कई विकास के कार्यों का उन्होंने समर्थन भी किया इसी तरह जिला परिषद के सदस्य कैप्टन सुनील ने भी कई मुद्दों को गंभीरता से उठाई और उसे चेयरमैन तथा पदाधिकारी के सामने रखा. जिला परिषद की आय स्रोत से चार करोड़ रुपए जिला परिषद क्षेत्र के विकास कार्य में खर्च किए जाएंगे जो कि सभी जिला परिषद सदस्य में बराबर बराबर बांटा जाएगा. वहीं प्रतिनिधि मद से अध्यक्ष को 50 लख रुपए देने की घोषणा की गई है जिससे अध्यक्ष अपने क्षेत्र में विकास के कार्य को बखूबी करेंगे. बैठक को बखूबी संबोधित करते हुए डीडीसी राकेश कुमार ने कहा कि जिला परिषद के विकास का कार्य लगातार किया जाएगा जो कि इस बैठक में आज विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी उन्होंने कहा कि बैठक हंगामेदार नहीं है क्योंकि सबको अपना विचार रखने का अधिकार है तो यहां सभी सदस्य अपना अपना विचार रख रहे हैं. इस बैठक में सभी जिला परिषद सदस्य के अलावे प्रखंड प्रमुख उपस्थित रहे.