गिद्धौर के मौरा रविदास टोला में भतीजा ने कर दी चाचा की हत्या हत्यारोपी युवक गिरफ्तार। पुलिस घटना स्थल पर मामले कि कर रही तहकीकात।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर (अजित कुमार यादव) थाना क्षेत्र के मौरा पंचायत के रविदास टोला में आपसी विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा की कैंची भौंककर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार मृतक सनोज रविदास का किसी बात को लेकर रिश्ते में भतीजा अभिषेक रविदास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो गहरा गया. इस घटना में भतीजा अभिषेक ने धारदार हथियार से गर्दन पर चाचा सनोज रविदास पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं घटना को लेकर मामले की भनक स्थानीय पुलिस प्रसासन को लगते ही एन वक्त पर घटना स्थल पर पहुंच मामले के आरोपी अभिषेक रविदास को गिरफ्त में ले लिया है. इधर इस घटना में मृतक सनोज रविदास की हत्या हो जाने से मां कलवतिया देवी एवं पिता बन्नी रविदास पुत्र की मौत से सदमे में हैं वहीं. इस घटना के बाद से पत्नी कविता देवी अपने पति के मौत के गम में बेसुध है बताते चलें कि इस घटना से मृतक सनोज के दो वर्षीय पुत्र के सर से पिता का साया छिन गया है. इधर घटना के बाद से गिद्धौर थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचकर हत्या की इस घटना से जुड़े तथ्यों पर घटना स्थल मौरा रविदास टोला पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.घटना किन कारणो से हुई है इस पर पुलिसिया अनुसंधान जारी है.वहीं इस मौके पर पंचायत के मुखिया कांता प्रसाद सिंह घटना स्थल पर मौजूद हो परिवार को ढांढस बांधने का काम कर रहे हैं. समाचार सम्प्रेषण तक मामले की तहकीकात जारी है.