राधे-राधे के जयकारे से गुंजा कैयार गांव,निकाली गई श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र की शोभायात्रा।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
अलीगंज (समर कुमार उर्फ भानु शेखर) प्रखंड के कैयार गांव में रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र की शोभा यात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में बैंड बाजा के साथ हाथी, घोडा,पालकी के साथ राधे-राधे जयकारे से पुरा गांव गुंज उठा। सैकडों की संख्या में महिला -पुरूष ठाकुर जी के भक्ति गीत गाकर दर्शको को भाव विभोर कर झुमने पर विवश कर दिया।गांव में भ्रमण के बाद शोभा यात्रा मध्य विधालय के परिसर में पहुंचकर धर्म सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए ऋत्विक अरविंद कुमार ने कहा कि इस कलियुग के प्रकोप से बचने के लिए वर्तमान में पुरुषोत्तम के शरण आवश्यक है। हर मनुष्य चाहता है बचना,बढने की नीतियों को ठाकुर जी ने बताया है उनकी वाणी को अमल कर दूषित कलियुग की प्रभाव से बचा जा सकता है।उन्होंने ने कहा कि आज हर मनुष्य का धर्म की बात करता है।लेकिन उसके मार्गो पर नही चल रहे हैं। अगर धर्म की राहों पर चलने से मनुष्य की जीवन ही बदल जाती है।उनके संस्कार भी बदल जाते हैं। सभा रूणाकर जी ,शंकर सिंह,पपलेश दा,रामानुग्रह प्रसाद,मनोज कुमार ने भी धर्मसभा को संबोधित किये। मौके पर आयोजक विजय कुमार,अमरेश कुमार,मुकेश कुमार के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण व भक्तजन मौजूद थे।