गिद्धौर (अजित कुमार यादव) : प्रखंड के अंतर्गत रतनपुर पंचायत के मुखिया रावल सामंत सिंह उर्फ राजेश सिंह ने रतनपुर गांव से लेकर चौरा हॉल्ट तक पथ निर्माण एवं चौरा हॉल्ट में एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव हेतु जमुई लोकसभा सांसद चिराग पासवान को पत्राचार लिखा है। पत्र में कहा गया है। कि रतनपुर गांव से चौरा हॉल्ट तक जाने के लिए कोई भी पहुंच पथ नही है.जिस कारण इस क्षेत्र के तकरीबन 25 से 30हजार महिला- पुरुष यात्रियों को ट्रेन यात्रा करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लोग बरसात के दिनों दुसरे स्टेशनों से ट्रेन से यात्रा करने के लिए मजबुर होना पड़ता है। आगे ने उन्हें पत्र के माध्यम से बताया कि इस परेशानी को लेकर क्षेत्र में कई लोगों ने आपको लिखित मांग पत्र भी सौंपा गया परंतु आज तक इस पर श्रीमान के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया वहीं जबकि चौरा होल्ट में लोकल ट्रेन के अलावे एकमात्र पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन का ही ठहराव है। जबकि इस स्टेशन से प्रत्येक दिन हजारों यात्रियों का लोकल एवं लंबी दूरी स्टेशनो तक आना-जाना लगा रहता है। वही पत्र के माध्यम से उन्होंने रतनपुर से चौरा हॉल्ट पथ निर्माण एवं टाटा दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव हेतु सांसद महोदय से आग्रह किया है।