हड़ताली शिक्षकों ने शहर में चलाया अनोखा आंदोलन,कोरोना से बचाव को लोगों को बांटे मास्क और साबुन

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : समान काम समान वेतन मान की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों का हड़ताल जारी है। रविवार को शहर के चांदनी चौक पर नियोजित शिक्षकों ने कोरोना से बचाव को लेकर आम लोगों के बीच मास्क साबुन का मुफ्त वितरण किया। शिक्षक नेता नरेश शास्त्री ने कहा कि शिक्षक समुदाय आम लोगों के साथ है और कोरोना से बचाव को लेकर लोगों के बीच हड़ताल के दौरान जारी आंदोलन के बीच जागरूकता फैला रही है। इस दौरान हुआ लोगों को मास्क और डेटॉल साबुन का भी लोगों के बीच वितरण किया। शिक्षकों के वेतनमान के हड़ताल के दौरान सामाजिक कार्य की लोगों ने जमकर प्रशंसा की और कहा कि सरकार को एक ही विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों को दो तरह का वेतनमान देना घोर असंगत है और सभी शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतनमान देने की जरूरत है ।