बिहार में 2 IPS समेत 13 DSP का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां से कहां गए …..

पटना बिहार
जनादेश न्यूज़ बिहार
पटना : बिहार में 2 आईपीएस अधिकारियों समेत 15 डीएसपी का तबादला हुआ है. आरा सदर के एसडीपीओ अमरीश राहुल को बाढ़ अनुमंडल का एसडीपीओ बनाया गया है.मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनीत कुमार को दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है.
इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा के कुल 13 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. अनवर जावेद अंसारी को विशेष शाखा से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशनगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है.
 एसटीएफ के डीएसपी विनय कुमार शर्मा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी गया के पद पर पदस्थापित किया गया है. संजय कुमार सिंह एसटीएफ डीएसपी को बेलसंड एसडीपीओ बनाया गया है. इंद्रजीत बैठा को यातायात डीएसपी से मडावरा के एसडीपीओ के पद पर पदस्थापित किया गया है.खगड़िया मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक अमरकांत झा को कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बनाया गया है. एसटीएफ के डीएसपी अरुण कुमार सिंह को एसडीपीओ बेनीपट्टी,एसडीपीओ बेनीपट्टी पुष्कर कुमार को अनुमंडल पुलिस अधिकारी अररिया बनाया गया है.
देखें पूरी सूची….
स्पेशल ब्रांच के डीएसपी ओम प्रकाश को तगड़ा अनुमंडल का एसडीपीओ बनाया गया है. अपराध अनुसंधान विभाग के डीएसपी मुकुल परमल पांडे को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बेतिया के पद पर पदस्थापित किया गया है. अजय कुमार विशेष शाखा के डीएसपी को आरा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. अरुण कुमार गुप्ता बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक को मोतिहारी सदर का एसडीपीओ बनाया गया है.बेगूसराय के तेघरा अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी आशीष आनंद को पुलिस उपाधीक्षक सीटीएस नाथनगर के पद पर पदस्थापित किया गया है.बेतिया सदर के एसडीपीओ पंकज कुमार रावत को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय खगड़िया के पद पर पदस्थापित किया गया है.