राजगीर अनुमंडल प्रशासन का सख्त निर्देश खाद्यानों की कालाबाजारी या मुनाफाखोरी वर्दाश्त नहीं,जायँगे जेल

नालंदा राजगीर
जनादेश न्यूज़ नालंदा
राजगीर : अनुमंडल मुख्यालय सभा कक्ष में एस डी एम राजगीर सजंय कुमार ने एक आपात बैठक बुलाकर मीडिया के माध्यम से वैसे खाद्यानों की कालाबाजारी या मुनाफाखोरी की मिली शिकायत के बिंदु पर सख्त लहजे में कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में भी लोग इतना घृणित सोच रखेंगे,जहां सारा मुल्क कोरोना जैसा जानलेबा संक्रमण से जूझ रहा है,सरकार और शासन रातदिन एक कर रही है,वहीं कुछ लोग जरूरत की चीजों को मजबूरी का फायदा उठाकर लोगों से मनमाने पैसे वसूल रहे हैं ,यह कत्तई वर्दाश्त नहीं ,टीम गठित कर व्यापक रूप से वैसे थोक व खुदरा व्यपारियों के ठिकानों पर छापामारी होगी.उन्होंने हिदायत दी की आगे से ऐसी कोई शिकायत मिली तो कड़े दण्ड के भागी बनेंगे ,सीधे जेल जायँगे.उन्होंने कोरोना जैसे जानलेबा संक्रमण से लड़ने व रोकने में जनता की मदद मांगी. उन्होंने अपील किया की प्रशासन की जारी गाइडलाइन का अक्षरसः पालन कर अपने व अपने परिवार और देशवासियों का हित साधे, घरों में रहें,अनवांटेड सड़कों पर न निकलें,बैठक में वरीय अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ ,वरीय भूमि उप समाहर्ता राजगीर,अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार,व कुछ अन्य अधिकारी शामिल थे.