डॉ फैसल अरशद को बनाया गया नोडल पदाधिकारी

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : डा फैसल अरसद को रेफरल अस्पताल बरबीघा का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसके पूर्व चौबीस घटे पहले इन्हें रेफरल अस्पताल के प्रशासनिक पद से हटाया गया था। विशिष्ट पद के बिना नहीं रहने वाले डा फैसल अरसद को एक बार पुनः बड़ा ओहदा दिया गया है। रेफरल अस्पताल में प्रभारी के बाद इनकी ही वरीयता है। सरकार के नियमो के विरुद्ध प्रशासनिक पद से हटाने वाले सिविल सर्जन डा केएमपी सिंह ने ही पुनः इन्हें विशिष्ट पद ने अलंकृत किया है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में चलाये जाने वाले दैनिक कार्य और राष्ट्रीय कार्य के सुचारू संचालन के लिए उन्हें यह जिम्मेवारी दी गयी है। सिविल सर्जन ने अपने पत्र में उनके अनुभव का सही इस्तेमाल करने की भी बात बताई है।