चक्कर खाकर गिरने के बाद वायु सैनिक की मौत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा। नगर परिषद के माउर गांव निवासी 55 वर्षीय वायु सैनिक विजय सिंह की मौत चक्कर खाकर गिरने की वजह से अचानक हो गई। उनकी मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। वायु सैनिक बिहटा ,पटना केंद्र पर तैनात थे और वे अपने ससुराल लखीसराय जिले के सहूर गए हुए थे। तभी उनकी तबीयत खराब हुई और अचानक चक्कर खाकर गिर गए। फिर उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सैनिक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही गांव मे मातम पसर गया। परिवार के लोग सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं शव को उनके पैतृक गांव लाया गया।