डिजिटल इंडिया के दौर में हाईटेक होगा नालंदा जिला परिषद,सभी जिप सदस्यों को मिलेगा लैपटॉप

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहारशरीफ : जिला परिषद की सामान्य बैठक में नालंदा जिला परिषद की अध्यक्ष कुमार मीर सिन्हा की अध्यक्षता में एक अहम निर्णय लिया गया है और इस अहम निर्णय की चर्चा आम ही नहीं बल्कि खास इसलिए हो गई है कि आज के डिजिटल इंडिया के दौर में अब नालंदा जिला परिषद के सभी जिला परिषद सदस्य हाईटेक हो जाएंगे और अब सभी जिला परिषद सदस्य के हाथों में लैपटॉप होगा. आपको बताते चलें कि उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला परिषद की अध्यक्ष कुमारी मीर सिन्हा ने बताया कि आज का युग डिजिटल इंडिया का है जिसके प्रति पूरा देश लगातार विकसित कर रहा है और इस तरफ काफी लोगों का झुकाव भी है डिजिटल इंडिया के विकास को देखते हुए नालंदा जिला परिषद की सामान्य बैठक में यह फैसला लिया गया है और जिला परिषद के सभी सदस्यों को अब हाईटेक बना दिया जाएगा और उनके हाथों में लैपटॉप नजर आएगी उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को लैपटॉप दी जाएगी. इस लैपटॉप का उपयोग कर सभी सदस्य अपने कार्य को इसमें एकत्रित करेंगे तथा अपने क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों का भी लेखा-जोखा इस लैपटॉप में संग्रहित रखेंगे. इस फैसले से अब नालंदा जिला परिषद हाईटेक हो जाएगा.