शेखपुरा : रविवार को किऊल – गया रेलखंड पर शहर के पटेल चौक रेलवे गुमटी के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक 18 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार उर्फ बंटी बुरी तरह घायल हो गया।घटना में युवक का दोनों पैर घुटना से नीचे बुरी तरह कुचला गया है। घटना में घायल युवक को रेल पुलिस ने इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया।सूत्रों ने बताया कि युवक नवादा से मेमो ट्रेन पर सवार होकर अपना घर भागलपुर वापस लौट रहा था। तभी शेखपुरा रेलवे स्टेशन के आउटर सिंगनल के समीप बोगी के गेट से नीचे गिर गया।जिसके कारण उसका दोनों पैर रेल पटरी पर चला गया और दोनों पैर बुरी तरह कट गया। घायल युवक भागलपुर के सराय निवासी बिशु मण्डल का पुत्र बताया गया है।युवक की हालत गम्भीर रहने के कारण सघन इलाज हेतु उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया है।