जमुई (ब्यूरो अजीत कुमार/ संजय कुमार) आरक्षी अधीक्षक डा0इनामुल हक मेंगनू के सफल निर्देशन में जमुई थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह टाउन थाना क्षेत्र के हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए दिन-रात गस्ती दल को भेजकर अपराधियों और शराब माफियों की कमर तोड़ दी।उसमें भी होली की हुडदंग को देखते हुए जमुई टाउन थाना क्षेत्र में विशेष छापामारीकी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार करीब 11:00 बजे गस्ती दल में शामिल एएसआई पुलेन्द्र यादव व संजय त्रिवेदी दल बल के साथ भुखड़ मुहल्ला पहुँचे ही थे कि कॉर्नर पर अज्ञात शराब माफियाओं को भनक लग गयी और वो शराब की खेप को वहीं बांड्रिवाल के पास छोड़ कर फरार हो गये। जब पुलिस उक्त स्थान पर पहुँच कर देखती है तो देखकर दंग रह गयी। वहाँ पर 11 बोतल अबैध विदेशी शराब की राॅयल स्टेग 750 एम एल की और 300एम एल की 200 पीस देशी शराब की बोतलें पड़ी है। सभी को जप्त कर लिया गया है और जप्ती सूची बना कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।