जिलाधिकारी ने की पंचायत तकनीकी सहायक के साथ बैठक सात निश्चय योजना के सफल क्रियान्वयन को ले दिए कई निर्देश।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई( अवधेश कुमार सिंह /कुमोद रंजन) सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला समाहरणालय के संवाद कक्ष में पंचायत तकनीकी सहायक की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि 9 मार्च को होने वाली बैठक में सभी पंचायत तकनीकी सहायक अपने-अपने पंचायत में पूर्ण हो गए “हर घर नल का जल” योजना की मापी पुस्तिका सहित सारा ब्यौरा भी नेट पर अपलोड करके लेकर आएंगे, ताकि उस ब्यौरा को निश्चय सॉफ्ट सॉफ्टवेयर पर दिखाया जा सके। हर घर नल का जल योजना में हो रही गड़बड़ी में तुरंत सुधार करने अन्यथा गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ जल्द ही जांच प्रतिवेदन के आधार पर समुचित कदम उठाए जाने की बात कही। जन कल्याण योजना का जन -जन तक पहुंचाने को लेकर उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर घर नल का जल योजना के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरी है कि इस योजना को मानदंड के अनुसार पूरा करें। मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार और दर्जनों पंचायत तकनीकी सहायक मौजूद थे.