कोरोना से मरे 21 लोगों के आश्रितों को अब तक मिला 4- 4 लाख रुपए की सरकारी राशि

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। कोरोना से मृत जिले के 21 लोगों के आश्रितों को अब तक चार – चार लाख रुपए की सरकारी अनुग्रह अनुदान राशि मुहैया कराई जा चुकी है। जबकि जिला आपदा विभाग को इससे संक्रमित होकर मरे 80 लोगों के आश्रितों द्वारा आवेदन जिला आपदा विभाग को सौंपा जा चुका है।इस बाबत जिला आपदा प्रभारी सह अपर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना से मृत 21 लोगों के आश्रितों के बीच 84 लाख रुपए की सरकारी सहायता राशि भुगतान की जा चुकी है । उन्होंने बताया कि 33 मृतकों के आश्रितों द्वारा सौंपे गए आवेदन का सत्यापन हेतु आवेदन सिविल सर्जन शेखपुरा को सौंपा गया है। सिविल सर्जन सौंपे गए आवेदनों का सत्यापन कर उसे पंजीकृत करने हेतु राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना भेजेंगे। समिति में पंजीकृत होने के बाद समिति पटना द्वारा प्रत्येक मृतक के आश्रित हेतु बारी बारी से अनुदान की राशि जिला प्रशासन को पटना से भेजी जाती है। तब जाकर मृतक के आश्रित को यहां अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।