DLSA में चयनित पारा विधिक स्वयं सेवकों की सूची हुई जारी, देखिए पूरी सूची

दरभंगा
जनादेश न्यूज़ बिहार
दरभंगा : व्यवहार न्यायालय, दरभंगा द्वारा अपने वेबसाइट http://districts.ecourts.gov.in/darbhanga पर चयनित पारा विधिक स्वयं सेवकों की सूची अपलोड कर जारी कर दी गयी है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले पारा विधिक स्वयं सेवक अपने चयन होने की जानकारी व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के उपरोक्त वेबसाइट से ले सकते है।
सदर अनुमण्डल दरभंगा के एक सौ पारा विधिक स्वयं सेवकों का चयन किया गया है। चयन समिति द्वारा न्यूनतम 4.3 अंक तक प्राप्त करने वाले स्वंय सेवकों का चयन किया गया है। जिनमें इन्द्रजीत कुमार कुंवर ने सर्वाधिक 8.3 अंक प्राप्त किया है। बेनीपुर अनुमण्डल के 50 एवं बिरौल अनुमण्डल के 50 पारा विधिक स्वयं सेवकों का चयन किया गया है। बेनीपुर अनुमण्डल के चयनित पारा विधिक स्वयं सेवकों का न्यूनतम अंक 2.6 एवं अधिकतम 7.6 रहा। वहीं बिरौल अनुमण्डल के चयनित 50 पारा विधिक स्वयं सेवकों में न्यूनतम अंक 4.3 एवं अधिकतम अंक 7.6 है।