CM नीतीश ने अमित शाह से की विशेष राज्य के दर्जे की मांग

पटना बिहार
जनादेश न्यूज़ बिहार
पटना : बिहार में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की है. सीएम नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह से ये मांग की है.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के दौरान यह मांग की. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए. इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार कई बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर चुके हैं.