मसौढ़ी : मसौढ़ी में शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी राजेश कुमार और पिंटू रजक के नेतृत्व में आजादी के दीवाने महानायक चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं पटना जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय ने बच्चों को क्रांतिकारी आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कभी अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं की। आजादी के लिए जीवन भर अंग्रेजों से लोहा लेते रहे। कभी अंग्रेजों की गिरफ्त में नहीं आए। इस अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव मोहम्मद अफराज साहिल पवन कुमार चंद्रवंशी छात्र नेता अमित पांडेय गोलू कुमार लक्ष्मी पांडेय एवं अन्य लोग उपस्थिति होकर पुष्प अर्पित किए।