मसौढ़ी:स्थानीय बाजार स्थित मेनरोड के पास दो दुकानों में ब्रांडेड कंपनी के अधिकारियों ने की छापेमारी जिसमें नकली जींस व शर्ट बरामद किया गया।छापेमारी में स्थनीय पुलिस ने की मदद, मसौढ़ी गुरुवार को स्पार्की कंपनी की दिल्ली विधि शाखा के अधिकारियों ने मसौढ़ी पुलिस के साथ मेनरोड, में बलाजी गारमेंट्स एवं सिटी फैशन दुकान से नकली जींस व शर्ट बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।एस आई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्पार्की कंपनी की विधि शाखा के प्रभारी सिद्धार्थ गोडा ने बताया कि कंपनी को सूचना मिल रही थी कि मसौढ़ी बाजार में ब्रांड के नाम पर नकली कपड़ा बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मेनरोड में बलाजी व सिटी फैशन रेडीमेड स्टोर, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में स्पार्की का नकली जींस व शर्ट बरामद किया गया।