चेवाड़ा । प्रखंड के करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत तियाय गांव में बिजली का करंट लगने से एक 30 वर्षीय बढई मिस्त्री रोहित शर्मा की मौत हो गई। वे तियाय गांव निवासी आंधी मिस्त्री के पुत्र थे। मृतक आरा मशीन में काम कर रहे थे। तभी इसी दौरान करंट की चपेट में आ गये । बाद में उसे स्थानीय लोगों की मदद से शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में एक केस थाना में अंकित किया गया है।