अरियरी। शनिवार को शेखपुरा – कसार पथ पर एक बेकाबू कार ने अपनी मां के साथ खेत देखकर लौट रही एक दस वर्षीय बालिका एकता कुमारी को कुचल कर बुरी तरह घायल कर दिया।घायल बच्ची टाडा पर गांव निवासी संजय चौहान की पुत्री बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि बच्ची अपनी मां के साथ खेत देखकर घर वापस लौट रही थी। तभी शेखपुरा शहर की तरफ से कसार की तरफ जा रहे अज्ञात उजली रंग की कार बच्ची को रौंदते भाग निकला।घटना में बच्ची का एक पैर जांघ के निकट से बुरी तरह टूट गया है।घटना के बाद उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।