पड़ोसी ने मारपीटकर घायल किया

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तुलसीचक गांव के मुसहरी में दो पक्षों में मारपीट जिसमे एक पक्ष के तरफ से नेमी माँझी ने अपने पड़ोसी कृष्णा मांझी के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है।प्राप्त सूचना के अनुसार तुलसीचक गांव के मुसहरी निवासी नेमी माँझी ने बताया कि कृष्णा माँझी,पवन माँझी, सूरज माँझी, रामबाबू माँझी इन सभी लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट घायल कर दिया।जब हमारी पुत्री गुड़िया देवी बचाने के लिए आइ तो बदमाशों ने मेरे पुत्री व पत्नी के साथ भी मारपीट करने लगा और हमारी पुत्री को हाथ पकड़कर खिंच कर ले जा रहा था।हो हल्ला सुनकर ग्रामीणों ने पंहुचा तो वो लोग वहां से भाग गया। पीड़ित के दिये गए आवेदन पर मसौढ़ी पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना