शेखपुरा : चार दिन के बाद जिले में एक नया कोरोना संक्रमित मिला है। हालांकि इस दरमियान तीन लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत 99 पहुंच गया है जिले में 0•22 प्रतिशत संक्रमण की दर से 11 सक्रिय मरीज शेष रह गए हैं । दूसरी लहर शुरू होने से अभी तक जिले में 4691 पॉजिटिव पाए गए हैं । जिसमें से 4644 स्वस्थ चुके हैं। कोरोना महामारी काल में 36 लोगों की जान गवाने की भी सूचना है। जिले के अभी मात्र दो प्रखंड क्षेत्र सदर प्रखंड शेखपुरा और अरियरी ही कोरोना संक्रमित है। जिले में अभी तक 77 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है। जिला प्रशासन द्वारा निर्देश के बाद स्वास्थ विभाग द्वारा कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन के काम पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सक्रिय 11 संक्रमितो में से 7 शेखपुरा प्रखंड क्षेत्र के हैं और तीन अरियरी प्रखंड क्षेत्र के हैं। जबकि एक व्यक्ति दूसरे जिला के हैं । स्वास्थ विभाग द्वारा विभिन्न प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीका केंद्र पर कोरोना की जांच के अलावा नगर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी विशेष शिविर आयोजित कर लोगों के सैंपल जांच किए जा रहे हैं। जांच को लेकर इस बार सबसे ज्यादा सिंपल आरटीपीसीआर परिणाम के लिए भेजे जा रहे हैं।