प्रशासनिक पदाधिकारी पद से हटाए गए डॉ फैसल अरशद

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : रेफरल अस्पताल बरबीघा के प्रशासनिक पदाधिकारी का दायित्व संभाल रहे डाँ फैसल अरसद को इस पद से मुक्त कर दिया गया है। सिविल सर्जन द्वारा इस संबंध में पत्र जारी कर उन्हें रेफरल अस्पताल बरबीघा में चिकित्सक के रूप में कार्य करते रहें का आदेश जारी किया है। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार डाँ फैसल अरसद को 23 जनवरी 2019 को विशेष परिस्थिति में रेफरल अस्पताल बरबीघा का प्रशासनिक कार्य की शिथिलता को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक पदाधिकारी की शक्ति प्रदान की गई थी। कालांतर में पद स्थाई रूप से अस्तित्व में आ गया जो कि सरकार के नियमानुसार नहीं है कि प्रशासनिक पदाधिकारी का पद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर या रेफरल अस्पताल स्तर में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सृजित पद नहीं है। इस प्रकार के पद पर लंबे समय से कार्य करने से बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिविल सर्जन ने उन्हें प्रशासनिक पदाधिकारी के पद से मुक्त किया है। इस संबंध में सिविल सर्जन ने जिला से लेकर राज्य मुख्यालय तक सभी संबंधित पदाधिकारियों को इस आशय की जानकारी भेज दी है।