जमुई एस पी के कुशल निर्देशन में बरामद आई आई डी बम को किया गया निष्क्रिय

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
जमुई : SP के कुशल निर्देशन में झारखंड बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है है। चकाई सीआरपीएफ एवं चकाई पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में चकाई थाना क्षेत्र के गुडूरबाद जंगल से 20 किलो का आइईडी बम बरामद किया है। इस अभियान में चकाई पुलिस एवं बड़ी संख्या में चकाई सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। वही सुरक्षा बलों ने आईईडी बमों को निष्क्रिय किया।वहीं इन बमाें काे निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार धमाका हुआ जिससे पूरा इलाका दहल उठा। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा चकाई थाना क्षेत्र के गुडूरबाद के जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईईडी बम छुपाकर रखे गए थे। पुलिस व सीआरपीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चकाई पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाकर आइईडी बम को बरामद कर लिया। इस अभियान में एएसपी सुधांशु कुमार,चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार,जमुई 215 सीआरपीएफ अधिकारी ललन सिंह,घोरमो सीआरपीएफ कैम्प के सहायक कमांडेंट अविनाश कुमार,योगेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या सीआरपीएफ जवान शामिल थे जिसे जमुई पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है