गन्ना की खेती का किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस जिला से प्रगतिशील पन्द्रह किसानों के दल को डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय समस्तीपुर पूसा भेजा जाएगा। इस बाबत आत्मा के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि पूसा में अगले 15 मार्च से सात दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कम लागत में उन्नत किस्म का गन्ना लगाने और अधिक मुनाफा कमाने की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शेखोपुर सराय प्रखंड क्षेत्र की भूमि गन्ना की खेती के लायक है और वर्षों पूर्व इस इलाके में
बड़े पैमाने पर इस फसल की खेती हुआ करती थी।