बाइक से गिरकर महिला घायल , पटना रेफर

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
अरियरी : मंगलवार को शेखपुरा – महुली पथ पर फरपर गांव के समीप एक बाइक पर सवार 32 वर्षीय महिला आशा देवी बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल शेखपुरा इलाज हेतु भेजा गया। जहां महिला की हालत गम्भीर रहने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल महिला बेलछी गांव निवासी रामाशीष महतो की पत्नी बताई गई है। जो अपने एक रिश्तेदार की बाइक पर बैठकर पकरिवरावां से बेलछी लौट रही थी। तभी फरपर गांव के निकट सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के निकट बाइक असंतुलित हो जाने से महिला बाइक से सड़क पर जा गिरी।