ग्रामीणों के बीच मास्क , डिटॉल साबुन वितरित

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : मंगलवार को कोरोना वायरस के बचाव के लिए जन जागरूक किया गया । सदर प्रखंड के गवय गांव एवं नवादा गाँव में लगभग 300 से अधिक मास्क और डिटोल साबुन का वितरण किया गया । इसका आयोजन गवय गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार के सौजन्य से किया गया । उनके साथ डॉ आनंद जय किशन उर्फ जैकी जी , भवेश कुमार , भाजपा नेता हीरालाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अहमद भाई पटेल एवं गब्बे पंचायत के पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी अजय कुरमार जी,शिवशंकर के द्वारा मास्क और डिटॉल साबुन डोर टू डोर वितरित किया गया । बुजुर्ग बच्चे एवं महिलाएं सभी को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया । वहीं डॉ आनंद जयकिशन ने हाथ धोने के तरीकों और साफ -सफाई के बारे में विस्तृत रूप में बताया। लोगों को दूर रहने की सलाह दी और लोगों को घर मे रहने की सलाह दी गई । उधर डॉ आनंद जयकिशन के द्वारा शेखोपुर सराय के अंचलाधिकारी मनोज कुमार के साथ-साथ शेखोपुरसराय थाना के सदस्यों के बीच मास्क का वितरण किया गया