बिजली विभाग के द्वारा गड़ी गई पोल बारिश में गिरी

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर (अजित कुमार यादव) : प्रखंड के सेवा पंचायत के निचली सेवा गांव मे वार्ड नंबर 3 मे एक बिजली का खंभा गिर जाने से बिजली बाधित हो गई है। इस पर बिजली विभाग का कोई नजर अब तक नही पड़ी हैं यह हादसा उस समय हुआ जब उस जगह पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं थे अन्यथा दुर्घटना का शिकार भी हो सकती थी बिजली का खंभा 2 दिनों से गिरा हुआ है। लेकिन अभी भी बिजली विभाग के द्वारा उसे देखने तक भी नही आया है।इस तरह से अगर कोई दुर्घटना हो जाती तो क्या होता बिजली विभाग के इस लापरवाही से ग्रामीण मे आक्रोश का माहोल हैं ग्रामीण शैलेंद्र रजक कहते है कि हमने बिजली विभाग के जेई को सूचना फोन पर दे दिया है।लेकिन अभी तक उन्होंने आगे का कार्य बिभाग के द्वारा नही किया गया जबकि उस बिजली का खंभा गिर जाने से उसके घर मे बिजली बाधित है।
इस संबंध में पूछे जाने पर कनीय अभियंता के द्वारा बोला गया कि पोल को मंगवा रहे हैं। जल्दी ही खड़ा कर दिया जाएगा