राजद कार्यकर्ता का आपातकालीन बैठक लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर( अजित कुमार यादव) : प्रखंड में रविवार को राजद कार्यकर्ता आपातकालीन बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने किया इस बैठक में सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह ने बताया कि विशवास सूत्रों से पता चला है। कि जिला संगठन की ओर से प्रखंड राजद कार्यकर्ता गिद्धौर के सूचना के बगैर गणेश यादव को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। इस बात को लेकर सभी कार्यकर्ता में काफी रोष बना हुआ है। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। कि प्रखंड गिद्धौर उपस्थित राजद कार्यकर्ता जिला संगठन से जानना चाहता है. कि नया प्रखंड अध्यक्ष गणेश यादव को किस परिस्थिति में बनाया गया । जबकि वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह कार्यरत है। जबकि गणेश यादव पर पुर्व में पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप कई बार लग चुका है। श्री सिंह ने जिला संगठन से आग्रह किया कि प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता के सहमति से किया जाए इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, दिलीप रविदास, सखावत अली, विश्वनाथ यादव ,सुरेश यादव, रंजीत यादव, उपेंद्र यादव, नरेश यादव लखन यादव भागीरथ यादव, रामचंद्र यादव, मदन मोहन रविदास, मौके पर मौजूद थे ।