रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के रविवार की अहले सुबह जिले की उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फरका बुजुर्ग गाँव के समीप से 34 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।साथ ही शराब के लिए प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया है।इस संबंध में छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद राजकिशोर ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि सवैयाटांड़ के जंगली रास्तों से शराब माफिया शराब की तस्करी कर रहे हैं,सूचना के आलोक में सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद अजय कुमार सिंह,निरंजन कुमार और उत्पाद बल के सहयोग से फरका बुजुर्ग के जंगली इलाको में छापेमारी के लिए जा रहे थे तभी एक कार आता हुआ दिखाई दिया जब उसे रुकने का इशारा किया तो तेज गति से वाहन को भगाने लगा।जिसे फरका बुजुर्ग गांव के समीप पकड़ लिया गया।जब वाहन की जाँच किया तो उक्त कार में शराब बरामद हुआ।जिसके बाद कार संख्या जेएच 02 ए 5787 को जप्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं शराब के तस्कर में शामिल अन्य तस्कर फरार हो गया।जप्त शराब में रॉयल स्टैग और इंपीरियल ब्लू व्हिस्की और 12 लीटर बियर बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड राज्य के कोडरमा जिला अंतर्गत डोमचांच थाना क्षेत्र के सपही निवासी वासुदेव यादव के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।साथी गिरफ्तार तस्कर सोनू कुमार ने बताया कि फरार शराब तस्कर में रजौली थाना क्षेत्र के टोपा पहाड़ी निवासी जीतू भुल्ला पिता कारू भुल्ला और कार के चालक डोमचांच थाना क्षेत्र के सपही निवासी विनोद यादव उर्फ घुटरा के पुत्र शशि यादव शामिल था।वहीं अवैध शराब के परिवहन में शामिल कार के मालिक सपही निवासी शंकर ठाकुर और शराब माफिया रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल निवासी बिपिन ठाकुर बाइक से लाइनर की भूमिका निभा रहे थे।पुलिस को आता देख ये सभी लोग फरार हो गया।शराब का परिवहन करने में साथ थे।पुलिस को आता देख यह सभी लोग फरार हो गए साथी उन्होंने यह भी बताया कि अवैध शराब के परिवहन में शामिल कर शंकर डोमचांच थाना के सभी निवासी अंग ठाकुर के पुत्र शंकर ठाकुर का है और शराब की डिलीवरी रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल निवासी विपिन ठाकुर के यहां करना था।लेकिन फरका बुजुर्ग में पकड़े गए इस संबंध में छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद राजकिशोर ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के बयान पर फरार सभी तस्कर के ऊपर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है।साथ ही गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।