2025 में नीतीश के नेतृत्व में जीत का संकल्प : राजगीर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन

नालंदा राजगीर
जनादेश न्यूज़ नालंदा
राजगीर। राजगीर विधानसभा क्षेत्र के बिद्दुपुर फतेहपुर स्थित एक निजी सभागार में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की जबकि संचालन बिगुल सिंह ने किया।
सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
राजगीर के जदयू विधायक कौशल किशोर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और 2025 के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास की गंगा बहाई है, सड़कों का जाल बिछाया है और राजगीर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।”
वहीं भाजपा नेता एवं सिलाव मुख्य पार्षद *जय लक्ष्मी ने कहा कि “बिहार की विकास यात्रा को बनाए रखने के लिए 2025 में नीतीश कुमार को पुनः सत्ता में लाना जरूरी है। कार्यकर्ता केवल खुद मतदान नहीं करेंगे बल्कि लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।”
कार्यक्रम में पिछले 5 वर्षों के विकास कार्यों की चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं ने 2025 में एनडीए उम्मीदवार को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर सुधीर सिंह, पंकज सिंह, विपिन बाबू, नवल सिंह, रामानुज सिंह, धर्मेंद्र मुखिया, नरेंद्र कुमार, बबलू सिंह (जिला प्रवक्ता), गोलू कुमार, धीरज कुमार, अशोक कुमार, उमेश प्रसाद, सुरेश सिंह, भूषण सिंह, अस्बेंदु कुमार, पप्पू सिंह और संजीव कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।