हाथियों के झुंड को बांकुड़ा के टीम को झारखंड सिमा में भागने के दौरान टीम के कई लोग हुए घायल

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

मनोज कुमार की रिपोर्ट

रजौली (नवादा) वन क्षेत्र में पिछले 7 दिनों से दर्जनों की संख्या में रहे हाथियों के झुंड जंगल में भ्रमणशील है।वन विभाग की टीम लगातार कोशिश कर रही है कि उसे रजौली की सीमा से झारखंड की ओर भेजा जाए।हाथियों के झुंड को झारखंड की ओर कुच कराने की हर संभव प्रयास कर रहा है,लेकिन वन विभाग की हर प्रयास नाकामयाब साबित हो रही है।शुक्रवार की देर शाम से पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से आई टीम भी हाथियों की झुंड को झारखंड की सीमा में प्रवेश करने में पुनः जुटी गई है,लेकिन उसका भी पसीना छूट रहा है।इस टीम के कई लोग जख्मी भी हुए हैं।हाथियों को दूसरे क्षेत्र में प्रवेश करने को लेकर हाथी के काफी नजदीक तक टीम के सदस्य जाते हैं।जिसके बाद हाथी घूम कर टीम पर हमला करने की कोशिश करती है,लेकिन अपने बचाव में भगाने के दौरान टीम के कई लोग गिरे हैं।उसी में घायल हुए हैं।रविवार की देर शाम तक हरदिया पंचायत के क कोकलतीया के घने जंगल में हाथियों की झुंड को देखा गया और वहीं पर बांकुडा की टीम फिर से एक बार उसे वहां से निकाल कर झारखंड की ओर भेजने की कोशिश में जुट गए हैं।दरअसल 7 दिनों के अंदर हाथियों की झुंड ने कई बीघा में लगे हुए फसल को भी बर्बाद किया है और कई घर को भी भी ध्वस्त कर दिया है।

—————————————-

क्या कहते हैं,अधिकारी

डीएफओ श्रेष्ठ कुमार कृष्ण ने बताया कि बांकुड़ा की टीम लगातार हाथियों को ट्रैक कर रही है।पानी की उपलब्धता होने के कारण इस क्षेत्र से जाना नहीं चाह रहा है।क्योंकि झारखंड के जंगल मे पानी की उपलब्धता ना कि बराबर है।इसलिए इस जंगल मे हाथियों का झुंड रहना चाह रहा है।लेकिन हमारे पास इस तरह का जंगल नही है।हाथी एकदिन में 80 किलोमीटर चलता है।इस दौरान कई घनी आबादी वाला गाँव आयेंगे।इसलिए हमलोग जंगल के सुरक्षित रास्ते के सहारे झारखंड के सीमा में प्रवेश कराने में जुटे हैं।