बिहारशरीफ (राजीव रंजन 📲9304117882) : लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहर पर मोहल्ले में इंटर के एक छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी. मृतक भागन बीघा ओपी क्षेत्र के सामा बाद निवासी मेजनाथ प्रसाद का पुत्र अमन कुमार है. छात्र अपने नानी और मामी के साथ किराए के मकान में रहता था और आज उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार अमन कुमार इंटर परीक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक में दाखिला लेने की तैयारी में था और बुधवार की देर रात वह अपने कमरे में सोने गया जब सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों को अनहोनी का एहसास हुआ इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे का दृश्य देखकर सभी लोग अवाक रह गए और अमन का शव दुपट्टे के सहारे छत की हुक से लटका हुआ था. परिजनों की मानें तो बुधवार की शाम अमन को सिगरेट पीने की बात उसकी नानी और मामी को पता चली और दोनों ने इसकी शिकायत अमन के माता-पिता से कर दी.परिजन बताते हैं कि वह अपने घरवालों से बहुत डरता था और आशंका जताई जा रही है कि स्मोकिंग की बात घर वालों को पता चल जाने से आहत होकर उसने ऐसा कदम उठाया. हालांकि युवक के प्रेम प्रसंग की भी बात कही जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई.